Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की कार्रवाई, दो थाना क्षेत्रों से चार गिरफ्तार

जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की कार्रवाई, दो थाना क्षेत्रों से चार गिरफ्तार

आर न्यूज/डेस्क : शहर में अवैध जुआ और लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत साकची और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से नकद रुपये, लॉटरी बोर्ड, मोबाइल फोन, डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़े : एशियन गेम्स 2026: पांच घंटे में भारत के हाथ से फिसले तीन मेडल, शूटिंग में चौथे स्थान पर रुके खिलाड़ी

बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने दोनों मामलों की जानकारी दी।

साकची में लॉटरी कारोबार की सूचना पर छापेमारी

पुलिस के मुताबिक, साकची थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बिरसा मुंडा टेम्पो स्टैंड और मुर्गा लाइन के आसपास अवैध रूप से जुआ और लॉटरी का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले मामले का सत्यापन किया और फिर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार सिंह (30), दिलीप पासवान (28) और अरविंद कुमार सिंह (32) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, नीरज कुमार सिंह होमपाइप कल्याण नगर, दिलीप पासवान काशीडीह और अरविंद कुमार सिंह होमपाइप निर्मल नगर का रहने वाला है।

लॉटरी बोर्ड और नकदी समेत सामान बरामद

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो लॉटरी बोर्ड और 2,510 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग अंकों और नंबरों से भरी कॉपी, एक मोबाइल फोन और मोबाइल में कथित रूप से संचालित ऑनलाइन लॉटरी एप से संबंधित स्क्रीनशॉट भी मिलने की बात पुलिस ने कही है।

इस मामले में साकची थाना में कांड संख्या 70/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीतारामडेरा में भी पुलिस की छापेमारी

दूसरी कार्रवाई सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में की गई। पुलिस को यहां भी अवैध जुआ संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरसानगर निवासी राहुल कुमार (32) के रूप में हुई है।

1,820 रुपये और जुआ से जुड़े दस्तावेज बरामद

पुलिस के अनुसार, राहुल कुमार के पास से 1,820 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल, पॉकेट डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी में इस्तेमाल होने वाला पेपर चार्ट बरामद किया गया है।

इस मामले में सीतारामडेरा थाना में कांड संख्या 104/2026 दर्ज की गई है।

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

सिटी एसपी ललित कुमार मीणा के अनुसार, दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान फरार हुए लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। शहर में अवैध जुआ और लॉटरी के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।