आर न्यूज/डेस्क: शहर के मनीफीट इलाके में अतिक्रमण हटाने को लेकर की जा रही बुलडोजर कार्रवाई का स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने विरोध किया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में दुकानदार मौके पर जुट गए और अपनी दुकानें हटाए जाने का विरोध करने लगे। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से यहां कारोबार कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :Tenughat Power Plant: कोयला संकट से टेनुघाट पावर प्लांट में उत्पादन पर असर, बिजली आपूर्ति को
विरोध कर रहे दुकानदारों ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए अचानक दुकानों को हटाने की कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। लोगों ने प्रशासन और संबंधित प्रबंधन से मांग की कि कार्रवाई से पहले प्रभावित दुकानदारों के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
विरोध के दौरान इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और कार्रवाई का विरोध किया। लोगों का कहना है कि विकास और व्यवस्था के नाम पर गरीब और छोटे दुकानदारों को उजाड़ना उचित नहीं है।
मौके पर स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी भी रही। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और पूरे मामले को लेकर बातचीत की गई। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया कि वे कार्रवाई के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते रहेंगे और जब तक उनके हित में उचित समाधान नहीं निकलता, तब तक विरोध जारी रखेंगे।
