आर न्यूज/डेस्क : शहर के सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है। EducationWorld की 2026-27 की स्कूल रैंकिंग में स्कूल को गर्ल्स डे स्कूल यानी बालिका विद्यालय श्रेणी में देशभर में नौवां स्थान मिला है।
यह भी पढ़े : चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियां बढ़ा रहीं चिंता, भारत के लिए क्या है खतरा?
वहीं, झारखंड और जमशेदपुर में स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया है।
पढ़ाई के साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर जोर
सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई के साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर भी खास ध्यान दिया जाता है। यहां छात्राओं को खेलकूद, सामाजिक गतिविधियों और पढ़ाई से जुड़ी अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने के अवसर मिलते हैं। इसका उद्देश्य उन्हें शिक्षा के साथ-साथ जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है।
स्कूल प्रबंधन ने साझा सफलता बताया
राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि को स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और प्रबंधन की साझा मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने और उन्हें आत्मनिर्भर व जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में आगे भी प्रयास जारी रखने की बात कही है।
EducationWorld की रैंकिंग में नौवां स्थान मिलने से जमशेदपुर के शैक्षणिक क्षेत्र को भी पहचान मिली है। यह उपलब्धि स्कूल के लिए गौरव का विषय है।
