आर न्यूज/डेस्क : लौहनगरी जमशेदपुर में एक बार फिर आदिवासी संस्कृति, कला और परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। Tata Steel Foundation की ओर से 15 से 19 नवंबर तक Samvaad 2026 का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़े : आशुतोष का कमाल! 3 मिनट 47 सेकंड में गाए 50 राग, बनाया एशिया रिकॉर्ड
पांच दिवसीय यह महोत्सव बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान और रीगल ग्राउंड में आयोजित होगा, जहां देशभर के आदिवासी समुदाय अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे।
25 से अधिक राज्यों के करीब 2500 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद
Samvaad 2026 में देश के 25 से अधिक राज्यों से 150 से ज्यादा आदिवासी समुदायों के करीब 2500 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। महोत्सव में पारंपरिक Dance, Music, Handicraft, लोककला और आदिवासी व्यंजनों की खास झलक देखने को मिलेगी। अलग-अलग राज्यों से आने वाले कलाकार अपनी संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत करेंगे।
संथाली Music और पारंपरिक Dance रहेंगे आकर्षण का केंद्र
इस बार महोत्सव में संथाली Music विशेष आकर्षण का केंद्र रह सकता है। गायिका कल्पना हंसदा और पारंपरिक वाद्ययंत्र कलाकार नुना माझी की प्रस्तुति को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, दोनों कलाकारों की भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार और कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
Samvaad 2026 केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा। महोत्सव के दौरान जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण संरक्षण, आदिवासी पहचान और पारंपरिक ज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी रखने वाले जानकार भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
गौरतलब है कि Samvaad का आयोजन वर्ष 2014 से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, कला और परंपराओं को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। पांच दिनों तक चलने वाला यह आयोजन जमशेदपुर को एक बार फिर आदिवासी संस्कृति के प्रमुख मंच के रूप में प्रस्तुत करेगा।
कार्यक्रम की खास बातें
