Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

दुर्गा पूजा से पहले यात्रियों को झटका, 3 से 15 अक्टूबर तक 44 ट्रेनें प्रभावित; टाटानगर से जुड़ी कई ट्रेनें भी शामिल

दुर्गा पूजा से पहले यात्रियों को झटका, 3 से 15 अक्टूबर तक 44 ट्रेनें प्रभावित; टाटानगर से जुड़ी कई ट्रेनें भी शामिल

आर न्यूज/डेस्क : दुर्गा पूजा से पहले ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे के काम के चलते 3 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच कुल 44 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है।

यह भी पढ़ो : जमशेदपुर में ढाई करोड़ से रोशनी की व्यवस्था होगी बेहतर, कई इलाकों में लगेंगी हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटें

रेलवे के इस फैसले का असर टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला समेत कई रूटों पर पड़ने वाला है।

पांचवीं रेल लाइन के काम के कारण लिया गया फैसला

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बंडामुंडा ए केबिन-राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन को चालू करने के लिए बंडामुंडा डी केबिन में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

यह काम 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसी वजह से इस अवधि में चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित

रेलवे की सूची के अनुसार टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है।

इसके अलावा इस्पात एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस और कई अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।

प्रमुख ट्रेनों की रद्द रहने की तारीखें

  • सारंडा मेमू: 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर
  • राउरकेला-टाटानगर मेमू: 4 से 13 अक्टूबर
  • बरसुआं-बीरमित्रपुर पैसेंजर: 4 से 15 अक्टूबर
  • हटिया-राउरकेला पैसेंजर: 3 से 12 अक्टूबर
  • टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
  • टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
  • बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
  • हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस: 4, 6, 11 और 13 अक्टूबर
  • कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 5, 7, 12 और 14 अक्टूबर
  • बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर
  • बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
  • राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
  • जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर
  • हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर
  • एलटीटी मुंबई-हटिया एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर
  • हावड़ा-मुंबई सीएसएमटी दुरंतो: 13 अक्टूबर
  • मुंबई सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो: 14 अक्टूबर

टाटानगर की जगह आदित्यपुर से चलेंगी 4 मेमू ट्रेनें

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टाटानगर यार्ड में परिचालन को सुचारु रखने के लिए चार मेमू ट्रेनों का टर्मिनल 9 अक्टूबर 2026 तक आदित्यपुर कर दिया है।

इनमें 68004 गुआ-टाटानगर, 68019 टाटानगर-गुआ, 68020 गुआ-टाटानगर और 68009 टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू ट्रेनें शामिल हैं।

इस बदलाव का मकसद टाटानगर यार्ड में ट्रेनों की भीड़ और डिटेंशन को कम करना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रूट, तारीख और टर्मिनल स्टेशन जरूर जांच लें।

दुर्गा पूजा में सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करते हैं। ऐसे में अगर आपने अक्टूबर के पहले पखवाड़े में ट्रेन का टिकट लिया है, तो सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

रेलवे के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों की तारीखें अलग-अलग हैं, इसलिए हर यात्री को अपनी ट्रेन के नंबर के हिसाब से जानकारी देखना जरूरी है।