Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

गोलमुरी में चोरों का आतंक: बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, 4 लाख के गहने और नकदी चोरी

गोलमुरी में चोरों का आतंक: बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, 4 लाख के गहने और नकदी चोरी

आर न्यूज/डेस्क : गोलमुरी थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। केनरा बैंक में हुई बड़ी डकैती के महज एक दिन बाद गोलमुरी बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है।

यह भी पढ़े : टाटा संस ने नोएल टाटा की आपत्ति खारिज की, चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी लेकर फरार हो गए।

वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक, गोलमुरी बाजार स्थित आरती ज्वेलरी में गुरुवार देर रात चोरी हुई। दुकान संचालक जगत जीवन राज ने बताया कि उनकी दुकान में सोने-चांदी के आभूषणों की मरम्मत का काम किया जाता है।

बताया गया कि देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का वेंटिलेटर तोड़ा और उसी रास्ते से अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।

सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सामने आया मामला

शुक्रवार सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर दुकान का वेंटिलेटर टूटा हुआ मिला और चोरी की जानकारी सामने आई।

इसके बाद उन्होंने तत्काल गोलमुरी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

बैंक डकैती के अगले दिन चोरी से बढ़ी व्यापारियों की चिंता

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में बड़ी डकैती की घटना सामने आई थी। इसके ठीक अगले दिन उसी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात ने स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।

लगातार दो दिनों में सामने आई इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।