आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह खरकई नदी के किनारे अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सालडीह घाट के पास सुबह करीब 6:10 बजे स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव पड़ा देखा।
यह भी पढ़े : जमशेदपुर में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया गया नमन, DC राजीव रंजन और मेयर सुधा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
इसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
नदी की धारा में बहकर पहुंचने की आशंका
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव खरकई नदी की धारा में बहकर सालडीह घाट के पास पहुंचा होगा। हालांकि, शव कहां से बहकर आया और मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
पार्षद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
मामले की जानकारी वार्ड नंबर 12 के पार्षद मोतीलाल बिसुई ने आदित्यपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक कौन है और उसकी मौत नदी में किन परिस्थितियों में हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
अज्ञात शव मिलने की घटना के बाद सालडीह घाट और आसपास की बस्ती में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।
