आर न्यूज/डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में विस्थापितों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गांधी जयंती के मौके पर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। चांडिल नौका विहार परिसर में विस्थापितों ने उपवास रखकर अपनी समस्याओं और मांगों की ओर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।
यह भी पढ़े :धनबाद में दामोदर नदी में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश के लिए NDRF को बुलाया गया
आंदोलन में शामिल विस्थापितों का कहना है कि चांडिल डैम परियोजना से प्रभावित परिवार लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इसी क्रम में गांधी जयंती पर शांतिपूर्ण तरीके से उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्याग्रह के रास्ते पर चलते हुए अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। उनका कहना है कि विस्थापित परिवारों से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान होना चाहिए और उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
चांडिल नौका विहार परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विस्थापितों ने एक बार फिर अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही सरकार और संबंधित विभाग से विस्थापित परिवारों के मुद्दों पर ठोस पहल करने की मांग की गई।
