आर न्यूज/डेस्क : टाटा स्टील ने औद्योगिक सुरक्षा को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। कंपनी में काम करने वाले वेंडरों को अब सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। नियमों की अनदेखी करने या दुर्घटना होने की स्थिति में संबंधित वेंडर की स्टार रेटिंग घटाई जा सकती है। वहीं, बेहतर सुरक्षा रिकॉर्ड और अच्छी रेटिंग वाले वेंडरों को काम देने में प्राथमिकता मिलेगी।
यह भी पढ़े : KL Rahul Video: गेंद रोकने की कोशिश में स्टंप से टकराया बल्ला, हिट विकेट होकर लौटे पवेलियन
टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी.बी. सुंदर रामम ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा कंपनी की पहली प्राथमिकता है। औद्योगिक क्षेत्रों में काम के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। खासकर ऊंचाई पर और गर्म धातु के आसपास काम करने वाले कर्मचारियों को विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि जोखिम को कम किया जा सके।
आदित्यपुर में दो दिवसीय सेफ्टी टॉक सम्मेलन
इसी बीच आदित्यपुर में दो दिवसीय ‘सेफ्टी टॉक’ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में औद्योगिक दुर्घटनाओं को रोकने, कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कार्यस्थलों को अधिक सुरक्षित बनाने के उपायों पर चर्चा होगी।
टाटा स्टील की इस पहल से साफ है कि कंपनी सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर है। वेंडरों के लिए भी यह संदेश है कि काम की गुणवत्ता के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है।
