आर न्यूज/डेस्क: सरायकेला-खरसावां के राजनगर क्षेत्र में खनन और क्रशर में होने वाली ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने आई है। फुफडीह और बाड़ेडीह गांव के ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और मामले में कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़े : मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड पर ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में खनन और क्रशर संचालन के दौरान होने वाली तेज ब्लास्टिंग से आसपास के घर प्रभावित हो रहे हैं। कई मकानों की दीवारों में दरारें आने की शिकायत की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार होने वाली ब्लास्टिंग के कारण उन्हें अपने घरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
ग्रामीणों ने सांसद के सामने ब्लास्टिंग के अलावा खनन गतिविधियों से जुड़ी दूसरी परेशानियों को भी रखा और संबंधित अधिकारियों से जांच कराने की मांग की।
सांसद जोबा माझी ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं की जांच कर संबंधित विभाग की ओर से उचित कदम उठाया जाएगा।
