आर न्यूज/डेस्क : कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई है।
यह भी पढ़े : DBMS कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम, रिज्यूमे राइटिंग के दिए टिप्स
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जम्मूवन महतो उर्फ जम्बो (26), पिता अंकरू महतो, निवासी तमोलीया काड़ाधारा, शिव मंदिर के पास, कपाली ओपी क्षेत्र के रूप में हुई है।
इस संबंध में ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा गया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली मिली।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
