आर न्यूज/डेस्क : रावतरा मोड़ के पास मंगलवार सुबह हुआ हादसा। ग्रामीणों ने NHAI और प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की।
यह भी पढ़े : चांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटा
चांडिल में NH-18 पर रावतरा मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक Trailer की टक्कर से 24 वर्षीय अभिजीत गोराई की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
TMH ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, अभिजीत सुबह करीब साढ़े आठ बजे चांडिल जाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान चांडिल से पुरुलिया की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार Trailer ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अभिजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
रावतरा मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम की मांग
अभिजीत की मौत के बाद ग्रामीण शव लेकर रावतरा मोड़ लौटे और सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मोड़ पर लगातार हादसे हो रहे हैं। उनके मुताबिक, रविवार को भी यहां एक Bike सवार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था। ग्रामीणों ने NHAI और प्रशासन से वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और मोड़ पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
