आर न्यूज/डेस्क : दुनिया के प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में शामिल Bybit से साइबर चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, हैकरों ने महज 20 मिनट में करीब 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी करने का दावा किया है।
साइबर सुरक्षा फर्म TRM Labs और Chainalysis के अनुसार, इस साइबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया से जुड़े हैकरों का हाथ होने का संदेह जताया गया है।
वहीं, कंपनी का कहना है कि चोरी हुई रकम में से करीब 3.3 अरब डॉलर फ्रीज कर दिए गए हैं और निवेशकों की संपत्ति सुरक्षित है।
इस घटना ने एक बार फिर क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
