र न्यूज /डेस्क : जिले के लोगों को अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोगों की सुविधा को देखते हुए 18 सितंबर से जिले के सभी प्रखंडों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह भी पढे :बोकारो में 42 वर्षीय महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन से नहीं मिला सुराग
प्रखंड स्तर पर शिविर लगाए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर वैसे आवेदक जिन्हें लाइसेंस बनवाने के लिए दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, वे अब अपने नजदीकी प्रखंड में ही निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि शिविर में पहुंचने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों। शिविर से संबंधित स्थान, समय और आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा परिवहन विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
18 सितंबर से शुरू होने वाले इन विशेष शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सुविधा पहुंचाना और प्रक्रिया को आसान बनाना है।