बोकारो में 42 वर्षीय महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन से नहीं मिला सुराग

बोकारो में 42 वर्षीय महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन से नहीं मिला सुराग

Published On : September 11, 2026

र न्यूज /डेस्क : सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के भट्ठा टोला से 42 वर्षीय महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के चार दिनों से लापता होने के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। काफी खोजबीन के बावजूद महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

यह भी पढे :मानगो की दो अहम सड़कों पर शुरू होगी मरम्मत, 120 दिनों में काम पूरा करने का लक्ष्य

लापता महिला की पहचान केशोवती देवी के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। महिला के पुत्र ढुल्लू शर्मा ने बताया कि उनकी मां 4 सितंबर को घर से काम पर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं।

इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और महिला के कार्यस्थल पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। थक-हारकर परिजनों ने सेक्टर-12 थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सेक्टर-12 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि मामले में सनहा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। मोबाइल लोकेशन समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने जल्द महिला की बरामदगी की उम्मीद जताई है।

फिलहाल महिला के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से केशोवती देवी को जल्द से जल्द खोजने की गुहार लगाई है।


Author

Sharia Nasrah

Follow us on: facebook instagram twitter

Your email address will not be published.

Related Posts

झारखंड में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड सस्पेंड, कहीं आपका कार्ड भी तो नहीं? ऐसे करें चेक

झारखंड में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड सस्पेंड, कहीं आपका कार्ड भी तो नहीं? ऐसे करें चेक

र न्यूज/डेस्क : झारखंड में राशन कार्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में चार लाख से ज्यादा राशन कार्ड फिलहाल सस्पेंड किए गए हैं। इन कार्डों में...

September 11, 2026
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, 18 सितंबर से प्रखंडों में लगेंगे विशेष शिविर

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, 18 सितंबर से प्रखंडों में लगेंगे विशेष शिविर

र न्यूज /डेस्क : जिले के लोगों को अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोगों की सुविधा को देखते हुए 18 सितंबर से जिले...

September 11, 2026
छड़वा डैम के जंगल में पेड़ से लटका मिला आर्मी जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

छड़वा डैम के जंगल में पेड़ से लटका मिला आर्मी जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

र न्यूज/डेस्क : हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छड़वा डैम के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला।...

September 11, 2026
पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर जमशेदपुर में बैंककर्मियों की हड़ताल, शाखाओं में कामकाज प्रभावित

पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर जमशेदपुर में बैंककर्मियों की हड़ताल, शाखाओं में कामकाज प्रभावित

र न्यूज/डेस्क : पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को देशभर के बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के...

September 11, 2026