मानगो की दो अहम सड़कों पर शुरू होगी मरम्मत, 120 दिनों में काम पूरा करने का लक्ष्य

मानगो की दो अहम सड़कों पर शुरू होगी मरम्मत, 120 दिनों में काम पूरा करने का लक्ष्य

Published On : September 11, 2026

र न्यूज /डेस्क : जमशेदपुर के मानगो इलाके के लोगों के लिए राहत की खबर है। मानगो-पारडीह रोड और ओल्ड पुरुलिया रोड की जल्द ही सूरत बदलने वाली है। दोनों अहम सड़कों की मरम्मत के लिए रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट ने शॉर्ट टर्म टेंडर जारी कर दिया है। सड़क मरम्मत का काम 120 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढे : चुनाव आयोग के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, 3 के खिलाफ FIR

इस योजना के तहत मानगो-पारडीह रोड की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये, जबकि मानगो-ओल्ड पुरुलिया रोड के लिए 30 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। यानी दोनों सड़कों पर कुल 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि मानगो की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद सड़क मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया है।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता को बेहतर सड़कें और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों सड़कों पर मरम्मत का काम शुरू होने की उम्मीद है।

Author

Sharia Nasrah

Follow us on: facebook instagram twitter

Your email address will not be published.

Related Posts

पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर जमशेदपुर में बैंककर्मियों की हड़ताल, शाखाओं में कामकाज प्रभावित

पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर जमशेदपुर में बैंककर्मियों की हड़ताल, शाखाओं में कामकाज प्रभावित

र न्यूज/डेस्क : पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को देशभर के बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के...

September 11, 2026
झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, भारतनेट फेज-3 से मजबूत होगी डिजिटल कनेक्टिविटी

झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, भारतनेट फेज-3 से मजबूत होगी डिजिटल कनेक्टिविटी

र न्यूज /डेस्क : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारतनेट फेज-3 के तहत राज्य के 260...

September 11, 2026
JSSC CGL के 1340 नियुक्त कर्मियों को हाईकोर्ट से राहत, पहले की तरह करते रहेंगे काम

JSSC CGL के 1340 नियुक्त कर्मियों को हाईकोर्ट से राहत, पहले की तरह करते रहेंगे काम

र न्यूज /डेस्क : JSSC CGL-2023 के जरिए नियुक्त 1340 कर्मियों के लिए राहत की खबर है। झारखंड हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद अब ये कर्मचारी पहले की तरह...

September 11, 2026
गम्हरिया में रेल हादसा, आमडीह फाटक के पास ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव

गम्हरिया में रेल हादसा, आमडीह फाटक के पास ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव

र न्यूज /डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आमडीह फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से...

September 11, 2026