चांडिल डैम के पुनर्वास स्थलों पर अवैध कब्जे का आरोप, विस्थापित मंच ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

चांडिल डैम के पुनर्वास स्थलों पर अवैध कब्जे का आरोप, विस्थापित मंच ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

Published On : September 11, 2026

र न्यूज/डेस्क : चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की ओर से 116 विस्थापित गांवों और 13 पुनर्वास स्थलों को लेकर चल रही संवाद यात्रा के दूसरे चरण के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न पुनर्वास स्थलों का दौरा किया गया। यात्रा कपाली ए, कपाली बी, कांदरबेड़ा, चिलगू, गांगुडीह, केसरगाड़िया, डिमुडीह और बोराबिंदा होते हुए चावलीवासा पुनर्वास स्थल पहुंची।

यह भी पढे : जमशेदपुर के कदमा में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से सिर पर किए कई वार; हालत नाजुक

दौरे के दौरान विस्थापित परिवारों ने पुनर्वास स्थलों की बदहाल स्थिति, मूलभूत सुविधाओं की कमी और पुनर्वास के लिए निर्धारित जमीन पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत मंच के सदस्यों से की।

विस्थापितों का आरोप है कि कई पुनर्वास स्थलों पर खेल मैदान, श्मशान घाट, कब्रिस्तान और सामुदायिक उपयोग के लिए निर्धारित जमीन भी कथित अतिक्रमण की चपेट में है।

बड़ी संख्या में विस्थापित परिवार अब भी जमीन से वंचित

मंच के सदस्य राकेश रंजन महतो, श्यामल मार्डी और जरासिंधू गोप ने बताया कि कपाली ए और बी पुनर्वास क्षेत्र में कथित तौर पर केवल 30-32 लोगों को ही पर्चा मिला है। वहीं, बड़ी संख्या में विस्थापित परिवार अब भी अपने अधिकार की जमीन का इंतजार कर रहे हैं।

मंच के सदस्यों के मुताबिक, जमीन नहीं मिलने के कारण कई विस्थापित परिवार आज भी दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में रहने को मजबूर हैं। इससे उनके सामने रहने के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं की भी समस्या बनी हुई है।

पुनर्वास स्थलों के सीमांकन की मांग

विस्थापित मंच ने प्रशासन से सभी पुनर्वास स्थलों का निष्पक्ष सीमांकन कराने की मांग की है। साथ ही कथित अवैध कब्जे की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और वास्तविक विस्थापित परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है।

मंच ने पुनर्वास स्थलों पर सड़क, पानी, बिजली और अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

विस्थापित मंच के अनुसार, संवाद यात्रा पूरी होने के बाद सभी समस्याओं और विस्थापित परिवारों की मांगों को लेकर आगे की आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।


Author

Sanjana Das

Follow us on: facebook instagram twitter

Your email address will not be published.

Related Posts

साकची में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

साकची में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार; सोने चांदी के जेवर बरामद

र न्यूज/डेस्क : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। तमरिया रोड स्थित क्वार्टर में हुई...

September 12, 2026
गुड़ाबांदा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 25 बाइक-स्कूटी बरामद

गुड़ाबांदा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 25 बाइक-स्कूटी बरामद

पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो...

September 12, 2026
OTP बताते ही खाते से निकल गए 63 हजार रुपये, टेल्को कॉलोनी के व्यक्ति से साइबर ठगी

OTP बताते ही खाते से निकल गए 63 हजार रुपये, टेल्को कॉलोनी के व्यक्ति से साइबर ठगी

र न्यूज /डेस्क : जमशेदपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। टेल्को कॉलोनी में रहने वाले राजेश गिरी को एक फोन कॉल का जवाब देना महंगा...

September 12, 2026
जमशेदपुर में 14 से 30 सितंबर तक होगा 108वां गणेश पूजा महोत्सव, मेला और भजन कार्यक्रम होंगे खास

जमशेदपुर में 14 से 30 सितंबर तक होगा 108वां गणेश पूजा महोत्सव, मेला और भजन कार्यक्रम होंगे खास

जमशेदपुर में श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां आयोजन इस बार भव्य रूप से किया जाएगा। गणेश पूजा महोत्सव 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान...

September 12, 2026