र न्यूज /डेस्क : अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा मैदान के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को अवैध कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया है।
यह भी पढे : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, 18 सितंबर से प्रखंडों में लगेंगे विशेष शिविर
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक कार्बाइन मशीन गन, दो मैगजीन और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सुरज कुमार सिंह, निवासी रोहिणी, परमेश्वर चौक, जसीडीह के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। मामले में कुंडा थाना कांड संख्या 112/2026 दर्ज कर Arms Act की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद कार्बाइन आरोपी तक कैसे पहुंची और क्या इसके पीछे किसी बड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क की भूमिका है। पुलिस संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।