जमशेदपुर में 14 से 30 सितंबर तक होगा 108वां गणेश पूजा महोत्सव, मेला और भजन कार्यक्रम होंगे खास

जमशेदपुर में 14 से 30 सितंबर तक होगा 108वां गणेश पूजा महोत्सव, मेला और भजन कार्यक्रम होंगे खास

Published On : September 12, 2026

जमशेदपुर में श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां आयोजन इस बार भव्य रूप से किया जाएगा। गणेश पूजा महोत्सव 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान पूजा-अनुष्ठान के साथ भजन, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले में कई आकर्षण देखने को मिलेंगे।महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को सुबह 9:30 बजे कलश स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा और अखंड ज्योति के साथ होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विधायक सरयू राय, अमरप्रीत सिंह काले, आरके सिन्हा, विनोद सिंह, एनवीआर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े : झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, विकसित भारत क्विज में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर

इसी दिन शाम 6 बजे मेले का उद्घाटन किया जाएगा। मेले के उद्घाटन समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद सुमन महतो, ईचागढ़ विधायक, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद समेत कई अतिथि शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 7 बजे संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि रात 8 बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन होगा। पंडाल उद्घाटन कार्यक्रम में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

15 से 29 सितंबर तक होंगे विशेष कार्यक्रम

महोत्सव के दौरान 15 से 29 सितंबर तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विशेष पूजा-अनुष्ठान, भजन, नादस्वरम वादन और कुमकुम पूजा प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

गणेश पूजा महोत्सव के साथ लगने वाला मेला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले में मनोरंजन, खान-पान और अन्य गतिविधियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी महोत्सव में पहुंचेंगे।

108वें गणेश पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला इसे शहर के प्रमुख आयोजनों में शामिल करेंगे।


Author

Sanjana Das

Follow us on: facebook instagram twitter

Your email address will not be published.

Related Posts

साकची में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

साकची में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार; सोने चांदी के जेवर बरामद

र न्यूज/डेस्क : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। तमरिया रोड स्थित क्वार्टर में हुई...

September 12, 2026
गुड़ाबांदा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 25 बाइक-स्कूटी बरामद

गुड़ाबांदा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 25 बाइक-स्कूटी बरामद

पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो...

September 12, 2026
OTP बताते ही खाते से निकल गए 63 हजार रुपये, टेल्को कॉलोनी के व्यक्ति से साइबर ठगी

OTP बताते ही खाते से निकल गए 63 हजार रुपये, टेल्को कॉलोनी के व्यक्ति से साइबर ठगी

र न्यूज /डेस्क : जमशेदपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। टेल्को कॉलोनी में रहने वाले राजेश गिरी को एक फोन कॉल का जवाब देना महंगा...

September 12, 2026
चांडिल डैम के पुनर्वास स्थलों पर अवैध कब्जे का आरोप, विस्थापित मंच ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

चांडिल डैम के पुनर्वास स्थलों पर अवैध कब्जे का आरोप, विस्थापित मंच ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

र न्यूज/डेस्क : चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की ओर से 116 विस्थापित गांवों और 13 पुनर्वास स्थलों को लेकर चल रही संवाद यात्रा के दूसरे चरण के चौथे दिन...

September 11, 2026