Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

केस मैनेज कराने के नाम पर युवक से लूट, एमजीएम पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

केस मैनेज कराने के नाम पर युवक से लूट, एमजीएम पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

आर न्यूज/डेस्क : एमजीएम थाना क्षेत्र में केस मैनेज कराने का झांसा देकर एक युवक से नकदी, बाइक और मोबाइल फोन लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : कांड्रा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

इनके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन समेत घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

केस मैनेज कराने के बहाने सुनसान जगह पर बुलाया

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बिरेन दास को कुछ लोगों ने केस मैनेज कराने की बात कहकर गोलमुरी थाना क्षेत्र के आनंदनगर स्थित एक सुनसान जगह पर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उसे डराया-धमकाया गया और उसकी जेब से 25,600 रुपये नकद, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन छीन लिए गए।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर एमजीएम थाना में कांड संख्या 105/2026, दिनांक 13 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(6) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन और पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना के साथ कुछ तकनीकी साक्ष्य मिले। इन्हीं के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी गुहा (38 वर्ष), निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल और इम्तियाज खान (32 वर्ष), निवासी मानगो के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से पीड़ित की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। बाइक पर मूल नंबर प्लेट बदलकर WB05DG 0876 लगाया गया था। इसके अलावा पीड़ित के दो सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए रियलमी और रेडमी के मोबाइल फोन के साथ एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया है।

बंटी गुहा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बंटी गुहा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कदमा, सीतारामडेरा, जुगसलाई, टेल्को, सिदगोड़ा, परसुडीह और कांड्रा समेत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे और लूट की घटना के पीछे पूरा नेटवर्क कैसे काम करता था।