Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

जेएनएसी की किराया वृद्धि को लेकर दुकानदारों में चिंता, ऑल मार्केट एसोसिएशन ने कदमा बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

जेएनएसी की किराया वृद्धि को लेकर दुकानदारों में चिंता, ऑल मार्केट एसोसिएशन ने कदमा बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

आर न्यूज/डेस्क : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से बाजार की दुकानों के किराए में की गई वृद्धि को लेकर व्यापारियों के बीच चिंता बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने रविवार को कदमा बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के जरिए दुकानदारों को किराया वृद्धि के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें अपनी मांगों को लेकर एकजुट रहने की अपील की गई।

यह भी पढ़े : टाटा फुटबॉल अकादमी का 16वां दीक्षांत समारोह, 15 युवा खिलाड़ियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

अभियान के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य कदमा बाजार की अलग-अलग दुकानों पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से मुलाकात कर किराया बढ़ने के बाद सामने आने वाली परेशानियों पर चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों के बीच लीफलेट भी बांटे गए, जिसमें किराया वृद्धि से जुड़े मुद्दों और एसोसिएशन के रुख की जानकारी दी गई।

बढ़े किराए का छोटे कारोबारियों पर असर पड़ने की चिंता

एसोसिएशन के सदस्यों ने दुकानदारों से कहा कि किराए में बढ़ोतरी का असर खास तौर पर छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारियों पर पड़ सकता है। ऐसे में सभी व्यापारियों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं और मांगों को प्रशासन के सामने रखना जरूरी है।

अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने भी अपनी समस्याएं एसोसिएशन के सदस्यों के सामने रखीं। व्यापारियों ने किराया वृद्धि को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए एसोसिएशन के अभियान का समर्थन किया।

एक महीने का समय, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि जेएनएसी द्वारा बढ़ाए गए किराए को लेकर व्यापारियों के बीच चिंता है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने प्रशासन और जेएनएसी से इस मामले में व्यावहारिक समाधान निकालने के लिए एक महीने का समय दिया है।

नसीम अंसारी ने कहा कि अगर तय समय के भीतर व्यापारियों की समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो व्यापारी आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसोसिएशन का उद्देश्य प्रशासन के साथ टकराव करना नहीं, बल्कि बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालना है। इसी दिशा में लगातार बाजारों में जाकर दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसोसिएशन के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान जारी रहेगा।