आर न्यूज/डेस्क : डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर में बी.एड. विद्यार्थियों को प्लेसमेंट और रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विशेष प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खास तौर पर प्रभावी रिज्यूमे तैयार करने और खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने के बारे में जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े : बर्मामाइंस में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव में होने की बात
कार्यक्रम में केरला समाजम मॉडल स्कूल, जमशेदपुर की पूर्व प्राचार्या और वर्तमान डायरेक्टर-एकेडमिक्स नंदिनी शुक्ला मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने लंबे शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव साझा किए।
रिज्यूमे सिर्फ डिग्री की जानकारी नहीं
नंदिनी शुक्ला ने विद्यार्थियों को बताया कि एक अच्छा रिज्यूमे केवल शैक्षणिक योग्यता की सूची नहीं होता। इसमें उम्मीदवार की क्षमता, कौशल, उपलब्धियां, अनुभव और व्यक्तित्व को स्पष्ट और प्रभावी तरीके से सामने आना चाहिए।
उन्होंने रिज्यूमे तैयार करते समय भाषा की स्पष्टता, सही फॉर्मेट, सटीक जानकारी और वास्तविक उपलब्धियों को प्राथमिकता देने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और लगातार सीखते रहने के महत्व के बारे में भी बताया।
शिक्षा के क्षेत्र के अनुभव किए साझा
कार्यक्रम के दौरान नंदिनी शुक्ला ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने ICSE और ISC के निरीक्षण कार्य के साथ-साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आयोजित विभिन्न कार्यशालाओं से जुड़े अनुभवों की जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का विकास केवल पढ़ाई और डिग्री तक सीमित नहीं होना चाहिए। शिक्षा के साथ मजबूत मूल्यों, व्यवहारिक कौशल और आत्मविश्वास का विकास भी जरूरी है।
प्लेसमेंट और इंटरव्यू की तैयारी में मिलेगा फायदा
कार्यक्रम के माध्यम से बी.एड. विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि करियर की तैयारी सिर्फ डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है। नौकरी के लिए आवेदन करते समय अपनी योग्यता और उपलब्धियों को सही तरीके से प्रस्तुत करना भी काफी महत्वपूर्ण है।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों को रिज्यूमे तैयार करने के साथ-साथ आगामी प्लेसमेंट और इंटरव्यू के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने के उपयोगी टिप्स मिले।
कॉलेज प्रबंधन और प्लेसमेंट सेल का रहा सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल,
