आर न्यूज/डेस्क : शहर में गुरुवार को दिनदहाड़े केनरा बैंक की शाखा में डकैती की वारदात से हड़कंप मच गया। हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया और बैंक मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर करीब 42 लाख रुपये नकद लूट लिए।
यह भी पढ़े : टाटानगर स्टेशन की सुरक्षा होगी और मजबूत, 66 नए CCTV कैमरों से बढ़ेगी निगरानी
वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को बनाया बंधक
जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस अपराधी बैंक शाखा में दाखिल हुए और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर को धमकाते हुए चेस्ट खुलवाया।
चेस्ट खुलने के बाद अपराधियों ने उसमें रखी नकदी अपने कब्जे में ली और बैंक से निकलकर फरार हो गए। दिनदहाड़े बैंक के अंदर हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम बैंक शाखा पहुंची और पूरे परिसर की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली और वारदात से जुड़े अहम सुराग जुटाने का प्रयास किया।
पुलिस बैंक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
अपराधियों की तलाश में छापेमारी
डकैती के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने अपराधी शामिल थे और वे किस रास्ते से मौके से फरार हुए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वारदात के बाद बैंक और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
