आर न्यूज/डेस्क : बोकारो जनरल अस्पताल के पास सोमवार को पोल पर लगे केबल में अचानक आग लग गई। केबल से तेज लपटें उठती देख आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों में भी आग फैलने की आशंका को लेकर दहशत देखी गई।
यह भी पढ़े : जमशेदपुर में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने देखी ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करोली की कथाओं ने छुआ दिल
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम की तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया और उसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक दिया गया।
समय रहते आग पर काबू पाए जाने से बड़ा हादसा टल गया। अगर आग पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो सकती थी। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में अग्निशमन विभाग की ओर से आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
