आर न्यूज/डेस्क : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को चाईबासा में प्रदर्शन किया। झींकपानी विधायक सोना राम सिंकू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक शामिल हुए।
यह भी पढ़े : दिल्ली-NCR में दुष्कर्म की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विधायक सोना राम सिंकू ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया।
दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने 28 सितंबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। पार्टी की ओर से यह आंदोलन निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच किया जा रहा है।
चाईबासा में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
