Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता ने मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ऑफिशियल क्लब विजिट, चार जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा में की मदद

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता ने मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ऑफिशियल क्लब विजिट, चार जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा में की मदद

आर न्यूज/डेस्क : समाजसेवा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता की ओर से डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ऑफिशियल क्लब विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनाइटेड क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा और जरूरतमंद बच्चियों के सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़े : BSc Nursing Admission नामांकन नहीं होने से परेशान 55 विद्यार्थी, डीसी कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती प्रियंका कुमार उपस्थित रहीं। उनके साथ वाइस डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती निभा मिश्रा, पीडीसी/डीसीसीसी डॉ. रीता झा, सीजीआर श्रीमती सारिका सिंह और श्रीमती पपिया चटर्जी भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब श्रीजन की अध्यक्ष एकता मिश्रा और इनर व्हील क्लब मेराकी की अध्यक्ष सोनू कुमारी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं।

शिक्षा को बनाया इस वर्ष का मुख्य सेवा विषय

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता ने इस वर्ष शिक्षा को अपने सेवा कार्यों का मुख्य विषय बनाया है। इसी के तहत क्लब की ओर से चार जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा में सहयोग किया गया।

क्लब ने तीन बच्चियों की वार्षिक शिक्षा शुल्क का खर्च उठाया। वहीं, एक मेधावी छात्रा को स्कूल आने-जाने में सुविधा के लिए साइकिल प्रदान की गई। क्लब का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण बच्चियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और वे अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

क्लब के सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष रीपा दत्ता, सचिव अंजुला सिंह, कोषाध्यक्ष रश्मि, उपाध्यक्ष सुनीता सेठ, आईएसओ पुष्पा सिंह और एडिटर अलका जायसवाल समेत क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के अंत में क्लब की अध्यक्ष रीपा दत्ता ने मुख्य अतिथि, सभी अतिथियों, सहयोगी क्लबों और क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाता रहेगा।