Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सियासी घमासान, आशीष सूद का केजरीवाल पर पलटवार

दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सियासी घमासान, आशीष सूद का केजरीवाल पर पलटवार

आर न्यूज/डेस्क :  दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली सरकार पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने CCTV कैमरों को दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइट चालू कराने और रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

यह भी पढ़े :निगम सदन की सुरक्षा में तैनात कर्मियों से AAP पार्षदों ने किया अभद्र व्यवहार, नेता सदन जयभगवान यादव ने लगाया आरोप

केजरीवाल के इन आरोपों के बीच दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि महिला सुरक्षा को लेकर लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने संवेदनशील इलाकों की पहचान, पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और CCTV से जुड़ी कमियों को दूर करने की दिशा में सरकार की पहल की जानकारी दी है।

वहीं, महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली में प्रशासनिक स्तर पर भी समीक्षा तेज हो गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने अधिकारियों के साथ बैठक कर संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने, सार्वजनिक पार्कों में रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा हेल्पलाइन और सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, दिल्ली में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर हाल के दिनों में विरोध-प्रदर्शन भी हुए हैं। छात्राओं की ओर से बेहतर स्ट्रीट लाइट, CCTV निगरानी और पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई गई है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है।

फिलहाल महिला सुरक्षा का मुद्दा दिल्ली की राजनीति में चर्चा के केंद्र में है। एक तरफ विपक्ष सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहा है, वहीं सरकार की ओर से संवेदनशील स्थानों की पहचान और सुरक्षा इंतजामों में सुधार का दावा किया जा रहा है।