Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

करनडीह फाटक पर जलजमाव से मिलेगी राहत? दुर्गा पूजा से पहले समाधान की उम्मीद

करनडीह फाटक पर जलजमाव से मिलेगी राहत? दुर्गा पूजा से पहले समाधान की उम्मीद

आर न्यूज/डेस्क : करनडीह फाटक के आसपास कई महीनों से गंदे पानी के जलजमाव की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए अब राहत की उम्मीद जगी है। दुर्गा पूजा से पहले इस समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कब होगी कार्रवाई? हादसे के बाद भी जमुआ-पचंबा मार्ग पर जारी पार्किंग

पायुक्त के दिशा-निर्देश पर एडीसी अनुराग कुमार तिवारी की अध्यक्षता में करनडीह क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की मुखिया सरस्वती टुडू, सिनी सोरेन, समाजसेवी मानिक मलिक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। बीडीओ और अंचल अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

ग्रामीणों ने रखी महीनों पुरानी समस्या

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने करनडीह फाटक के आसपास लंबे समय से जमा गंदे पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है।

बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित होने के साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या कई महीनों से बनी हुई है और कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया था।

एडीसी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

बैठक के बाद एडीसी अनुराग कुमार तिवारी ने अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मौके पर जलजमाव की स्थिति, पानी निकासी की व्यवस्था और आसपास की परिस्थितियों का जायजा लिया।

इस दौरान स्थानीय लोगों से भी समस्या की जानकारी ली गई और जलजमाव के संभावित कारणों को समझने का प्रयास किया गया।

एडीसी ने समस्या के जल्द समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अब इस समस्या के समाधान के लिए धरातल पर काम शुरू होगा।

दुर्गा पूजा से पहले समाधान की उम्मीद

दुर्गा पूजा को देखते हुए करनडीह फाटक पर जलजमाव की समस्या और भी महत्वपूर्ण हो गई है। पूजा के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाती है, तो राहगीरों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

अब लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। क्या दुर्गा पूजा से पहले करनडीह फाटक पर महीनों से जमा गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो पाएगा? इसका जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा।