आर न्यूज/डेस्क : झारखंड में मीट की दुकानों और स्लॉटर हाउस के संचालन को लेकर नियम अब और सख्त होने जा रहे हैं। खुले में मीट काटने और बेचने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
यह भी पढ़े : खरकई नदी में बहकर सालडीह घाट पहुंचा अज्ञात शव, सुबह-सुबह मचा हड़कंप; आदित्यपुर पुलिस जांच में जुटी
मीट दुकानों और स्लॉटर हाउस को निर्धारित मानकों के तहत संचालित करने के लिए राज्य सरकार ने नया रेगुलेशन जारी किए जाने की जानकारी झारखंड हाईकोर्ट को दी है।
हाईकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई
दरअसल, मीट दुकानों और स्लॉटर हाउस के संचालन से जुड़े एक मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मीट की दुकानों और स्लॉटर हाउस को नियंत्रित करने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।
सरकार के मुताबिक, सभी मीट दुकानों और स्लॉटर हाउस को Food Safety and Standards Regulations, 2011 और Prevention of Cruelty to Animals (Slaughter House) Rules, 2001 के प्रावधानों का पालन करना होगा।
NOC लेना होगा अनिवार्य
नए नियमों के तहत मीट की दुकान या स्लॉटर हाउस संचालित करने से पहले संबंधित नगर निगम या नगर निकाय से NOC यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी होगा।
NOC जारी करने से पहले नगर निकाय की टीम दुकान और मीट काटने की व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान यदि निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया तो NOC जारी नहीं की जाएगी।
खुले में मीट काटने पर हो सकती है कार्रवाई
नए नियमों के बाद मीट दुकानदारों के लिए साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा और निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी होगा। खुले में मीट काटने या बेचने पर भी संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
सरकार का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य मीट की बिक्री और स्लॉटर हाउस के संचालन को व्यवस्थित करना है, ताकि स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।
