Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

सीतारामडेरा में युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, दो गोलियां लगने से घायल; आरोपियों की तलाश में छापेमारी

सीतारामडेरा में युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, दो गोलियां लगने से घायल; आरोपियों की तलाश में छापेमारी

आर न्यूज/डेस्क : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी सफेद स्कूटी से पहुंचे दो युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़े : झारखंड में मीट दुकानों और स्लॉटर हाउस के लिए नए नियम, NOC के बिना संचालन पर बढ़ेगी सख्ती

फायरिंग की इस घटना में आबिद हुसैन उर्फ मो राजा को दो गोलियां लगी हैं। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फोन पर बात कर रहा था युवक, तभी हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, आबिद हुसैन गुरुवार रात अपने घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि स्कूटी सवार युवकों ने अचानक आबिद को निशाना बनाते हुए करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान दो गोलियां आबिद की बांह में लगीं, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से बरामद किए खोखे

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मानगो और आजादनगर में छापेमारी

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस टीम मानगो और आजादनगर इलाके में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमला पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी अन्य कारण से किया गया था।

पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल स्कूटी की भी तलाश कर रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।