आर न्यूज/डेस्क : Asian Games 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों ने मैदान के साथ-साथ व्यूअरशिप के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। Olympic Council of Asia यानी OCA के मुताबिक पुरुष क्रिकेट फाइनल और पुरुष हॉकी सेमीफाइनल Asian Games के इतिहास के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मुकाबले बने।
यह भी पढ़े :Asian Games 2026 में भारत का शानदार समापन, 85 मेडल के साथ चौथा स्थान
भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष हॉकी सेमीफाइनल बेहद रोमांचक रहा। भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और इसके बाद मलेशिया को हराकर गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया।
इसके बाद क्रिकेट के मैदान पर भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए। पुरुष क्रिकेट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और अपना Asian Games खिताब बरकरार रखा।
OCA Coordination Committee के अध्यक्ष तैयब इकराम ने बताया कि इन दोनों हाई-वोल्टेज मुकाबलों की वजह से Asian Games के प्रसारण को रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिली। हालांकि OCA की ओर से दर्शकों की सटीक संख्या जारी नहीं की गई है और यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि क्रिकेट और हॉकी में से किस मुकाबले को सबसे ज्यादा दर्शकों ने देखा।
यानी Aichi-Nagoya Asian Games 2026 में भारत-पाकिस्तान की खेल प्रतिद्वंद्विता ने सिर्फ मैदान पर रोमांच नहीं बढ़ाया, बल्कि दर्शकों के मामले में भी Asian Games के इतिहास में नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया।
