आर न्यूज/डेस्क : बागबेड़ा कॉलोनी स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर के आसपास उगी झाड़ियों, लताओं और पेड़ों की बड़ी शाखाओं को विद्युत विभाग ने 24 घंटे के अंदर हटा दिया। ट्रांसफार्मर के आसपास गंदगी और पेड़ों की शाखाओं के कारण स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों और शिक्षकों को भी परेशानी हो रही थी।
यह भी पढ़े : परसुडीह चांदनी चौक की अधूरी सड़क को लेकर BJP का हस्ताक्षर अभियान, जल्द निर्माण पूरा करने की मांग
स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मामले की जानकारी विद्युत विभाग के SDO देवाशीष पात्रा को दी। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद रविवार को विद्युत विभाग की टीम ने ट्रांसफार्मर के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान झाड़ियों, लताओं और पेड़ों की बड़ी-बड़ी शाखाओं को हटाया गया, जिससे ट्रांसफार्मर के आसपास का क्षेत्र साफ हो गया।
सफाई होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों ने भी राहत जताई। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान किए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में आगे भी काम किया जाएगा।
