आर न्यूज/डेस्क : बिजली और पानी का बिल बकाया होने तथा कनेक्शन काटने की धमकी देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग को WhatsApp पर बिल भुगतान करने के लिए एक लिंक भेजा। लिंक खोलकर बैंक से जुड़ी जानकारी दर्ज करने के बाद उनके खाते से 1 लाख 62 हजार रुपये निकल गए।
यह भी पढ़े : KL Rahul Video: गेंद रोकने की कोशिश में स्टंप से टकराया बल्ला, हिट विकेट होकर लौटे पवेलियन
बताया जा रहा है कि ठगों ने बकाया बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली-पानी का कनेक्शन काटने की धमकी दी थी। इसी डर से बुजुर्ग ने भेजे गए लिंक पर क्लिक किया और अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा कर दी। इसके बाद उनके खाते से रकम निकल गई।
साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील
ऐसे मामलों को देखते हुए लोगों को अनजान नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी जाती है। किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
बिजली और पानी के बिल का भुगतान संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ही करना चाहिए।
यदि किसी व्यक्ति के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसे निकाल लिए जाते हैं, तो उसे तुरंत अपने बैंक को सूचना देनी चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
