आर न्यूज/डेस्क : झारखंड के जमशेदपुर स्थित बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मौत के कुएं में स्टंट शो के दौरान एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक चला रही युवती का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई।
यह भी पढ़े : टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा से 60 श्रद्धालुओं का जत्था चंद्रकोना गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए रवाना
हादसे में युवती के बाल झुलस गए। हालांकि, मौके पर मौजूद उसके साथी की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
मौत के कुएं में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग
जानकारी के अनुसार, बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मेले में मौत के कुएं का शो चल रहा था। इसी दौरान एक युवती बाइक से स्टंट कर रही थी। अचानक बाइक में आग लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी।
इस घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान युवती के बाल आग की चपेट में आकर झुलस गए।
साथी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद युवती के साथी ने बिना देर किए आग बुझाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते की गई इस कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बच गया।
बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्टंट शो के दौरान बाइक में अचानक आग कैसे लगी। आग लगने के कारणों को लेकर अभी कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
इस घटना ने मेले में आयोजित होने वाले जोखिम भरे स्टंट शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
