आर न्यूज/डेस्क : झारखंड की राजधानी रांची में सड़क हादसे में दारोगा समेत दो लोग घायल हो गए। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है, जहां मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार ने दो स्कूटी को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़े : टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा से 60 श्रद्धालुओं का जत्था चंद्रकोना गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए रवाना
हादसे में दारोगा गणेश यादव और एक बुजुर्ग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टक्कर के बाद स्कूटी को घसीटती रही कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। आरोप है कि कार चालक नशे में था। टक्कर के बाद कार एक स्कूटी को कुछ दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में दोनों स्कूटी और कार को भी नुकसान पहुंचा।
स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी।
जगन्नाथपुर पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। चालक के नशे में होने के आरोप की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
