आर न्यूज/डेस्क : जमशेदपुर में गुरुवार की रात से हो रही बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़े : रांची में तेज रफ्तार कार ने दो स्कूटी को मारी टक्कर, दारोगा समेत दो घायल; चालक हिरासत में
वहीं, मौसम विभाग ने आज झारखंड में बहुत तेज बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना भी है।
आज झारखंड में तेज बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के विभिन्न इलाकों में आज तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
30 अक्टूबर को भी खराब मौसम की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को भी झारखंड में गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है। हालांकि, 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।
बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील
बारिश और खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और बिजली कड़कने के समय पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। लोगों को मौसम विभाग की ताजा एडवाइजरी और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
