आर न्यूज/डेस्क : उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, बदरीनाथ से केदारनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून लौट रहा चार्टर्ड हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़े : आशुतोष का कमाल! 3 मिनट 47 सेकंड में गाए 50 राग, बनाया एशिया रिकॉर्ड
हादसे में कर्नाटक पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है।
हादसे के बाद संबंधित कंपनी की हेलीकॉप्टर सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। वहीं, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
