आर न्यूज/डेस्क : 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आजसू पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को चांडिल स्थित एक रिसॉर्ट में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
यह भी पढ़े : राजनगर में जांच पूरी होने तक खनन-क्रशर संचालन पर रोक, विधानसभा उपक्रम समिति ने दिए निर्देश
बैठक में पूर्व मंत्री और आजसू के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा
समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं की भागीदारी, कार्यक्रम की व्यवस्था और सम्मेलन में आने वाले लोगों के लिए जरूरी सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की।
पार्टी के मुताबिक, सम्मेलन के आयोजन स्थल का अंतिम चयन अभी नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओं की सुविधा और कार्यक्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त स्थल की तलाश की जा रही है।
केंद्रीय और स्थानीय पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में आजसू पार्टी के कई केंद्रीय और स्थानीय पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
पार्टी की ओर से 10 अक्टूबर के सम्मेलन को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है।
