आर न्यूज/डेस्क : राजनगर प्रखंड के फुलझड़ी-बोड़डीह इलाके में खनन और क्रशर संचालन को लेकर विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति ने स्थल का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े : MGM अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी, जांच में बिना लॉक के मिले 7 वाहन जब्त
ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में कथित अवैध और अनियंत्रित खनन को लेकर शिकायत करते रहे हैं।
जांच पूरी होने तक खनन-क्रशर बंद रखने का निर्देश
स्थल निरीक्षण के बाद विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति ने जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। समिति ने कहा कि जांच पूरी होने तक क्षेत्र में खनन और क्रशर का संचालन रोक दिया जाए।
इसके साथ ही इलाके में हेवी ब्लास्टिंग पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। समिति ने प्रशासन से मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
लीज और सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट पर सवाल
जांच के दौरान खनन लीज से जुड़े दस्तावेजों और सामाजिक प्रभाव आकलन (Social Impact Assessment) रिपोर्ट को लेकर भी सवाल सामने आए।
समिति ने जिला प्रशासन को खनन लीज आवंटन से संबंधित दस्तावेज, ग्रामसभा की प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड और सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट समेत अन्य संबंधित कागजात तलब करने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीणों की शिकायतों के बाद हुआ निरीक्षण
फुलझड़ी-बोड़डीह क्षेत्र में खनन और क्रशर संचालन को लेकर ग्रामीण लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। ग्रामीणों की ओर से खनन गतिविधियों के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव को लेकर भी आपत्तियां उठाई गई थीं।
अब समिति के निर्देश के बाद प्रशासन पूरे मामले की जांच करेगा। जांच पूरी होने तक खनन, क्रशर संचालन और हेवी ब्लास्टिंग पर रोक रहेगी।
