Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में लूटपाट की कोशिश, विरोध करने पर चली गोली; घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में लूटपाट की कोशिश, विरोध करने पर चली गोली; घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप

आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में लूटपाट की कोशिश के दौरान गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ बदमाश लूटपाट की नीयत से बस्ती में पहुंचे थे। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े :टाटानगर स्टेशन के बाहर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने बस्ती में एक घर को निशाना बनाने की कोशिश की। इसी दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने एकजुट होकर बदमाशों का विरोध किया। विरोध बढ़ता देख बदमाशों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकले।

गोली चलने के बाद बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाश कितने की संख्या में आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद किस दिशा में फरार हुए।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। पुलिस की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि बस्ती में इस तरह की आपराधिक घटनाओं से भय का माहौल पैदा होता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फायरिंग की इस घटना के बाद आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में देर रात तक तनाव और दहशत का माहौल बना रहा।