Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

कुकड़ू प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, स्कूल से स्वास्थ्य केंद्र तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कुकड़ू प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, स्कूल से स्वास्थ्य केंद्र तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त ने बुधवार को कुकड़ू प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय से लेकर स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र तक विभिन्न सरकारी संस्थानों का जायजा लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और आम लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़े : HLM ट्रॉफी सीजन-5 पर मानभूम FC का कब्जा

निरीक्षण की शुरुआत प्रखंड कार्यालय से हुई। इसके बाद उपायुक्त ने जेबीएवी कुकड़ू, सिरुम स्थित SIR केंद्र और तिरुलडीह उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और वहां संचालित योजनाओं की जानकारी ली।

तिरुलडीह हाई स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था देखी

उपायुक्त ने तिरुलडीह हाई स्कूल पहुंचकर स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति और पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच मतदाता जागरूकता को लेकर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपायुक्त ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए जागरूक किया।

दिव्यांग मतदाताओं से मिले उपायुक्त

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दिव्यांग मतदाताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने और मतदान करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सरकारी संस्थानों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।