आर न्यूज/डेस्क : झालसा रांची और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर के निर्देश पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला जज के कार्यालय कक्ष में हुई।
यह भी पढ़े : NH-18 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत; दो लोग गंभीर घायल
बैठक के दौरान जिला जज ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कामकाज की समीक्षा की और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने काउंसिल के कार्यों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता पहुंचाने पर जोर
समीक्षा के दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी सहायता और मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई। जिला जज ने कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में एलएडीसी के चीफ सुरेंद्र प्रसाद और सहायक डीएलएसए रत्नेश कुमार भी मौजूद रहे।
बैठक से संबंधित जानकारी प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।
