Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

NH-18 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत; दो लोग गंभीर घायल

NH-18 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत; दो लोग गंभीर घायल

आर न्यूज/डेस्क : जमशेदपुर-चांडिल-पुरुलिया NH-18 पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा झारखंड-बंगाल सीमा से सटे बलरामपुर थाना क्षेत्र के दांतिया आउटपोस्ट के पास रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ।

यह भी पढ़े : SIR को लेकर पोटका में संजीव सरदार ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

हादसे में चार पहिया वाहन में सवार बलरामपुर शहर निवासी एकलाख हाशमी और तासीम अंसारी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

आमने-सामने हुई बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बलरामपुर की ओर से जमशेदपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दांतिया आउटपोस्ट के पास विपरीत दिशा से आ रही एक छोटी चार पहिया गाड़ी से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बलरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बांसगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

दो युवकों की अस्पताल पहुंचते ही मौत

अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवम गोप (27) और लुकेश गोप (27) को मृत घोषित कर दिया। दोनों झारखंड के नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

वहीं, तीसरे बाइक सवार स्वपन गोप की हालत गंभीर होने पर उसे पुरुलिया स्थित देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

चार पहिया वाहन में सवार दो लोग गंभीर

हादसे में चार पहिया वाहन में सवार बलरामपुर शहर के निवासी एकलाख हाशमी और तासीम अंसारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को बांसगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के वक्त चार पहिया वाहन में और कितने लोग सवार थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की खबर के बाद बलरामपुर और नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग गांव में शोक का माहौल है।