आर न्यूज/डेस्क : झारखंड के गढ़वा जिले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं समेत छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर बिरहा नदी पुल के पास हुई, जहां एक टेंपो और पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो गई।
यह भी पढ़े : टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा से 60 श्रद्धालुओं का जत्था चंद्रकोना गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए रवाना
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्कूल जा रही थीं दोनों छात्राएं
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं टेंपो में सवार होकर गढ़वा बालिका उच्च विद्यालय जा रही थीं। रास्ते में तीन अन्य यात्री भी टेंपो में सवार हुए थे।
सुबह करीब नौ बजे जब टेंपो बिरहा नदी पुल के पास पहुंचा, तभी गढ़वा की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार दो छात्राओं समेत कुल छह लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की
दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की गई। जानकारी के मुताबिक
