आर न्यूज/डेस्क : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 5 विकेट से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने नाबाद 162 रनों की शानदार पारी खेलकर 352 रनों के बड़े लक्ष्य को भी छोटा साबित कर दिया।
यह भी पढ़े : Asian Games में India-Pakistan मुकाबलों ने बनाया व्यूअरशिप रिकॉर्ड
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए थे। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
इसके बाद रोहित शर्मा ने 92 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 रन बनाए। आखिरी ओवरों में केएल राहुल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 87 गेंदों पर नाबाद 129 रन ठोक दिए और भारत का स्कोर 351 तक पहुंचा दिया।
जवाब में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारतीय गेंदबाजों को वापसी का ज्यादा मौका नहीं दिया। उन्होंने 143 गेंदों पर नाबाद 162 रन बनाए। आमिर जांगू ने भी 67 रन की अहम पारी खेली। वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह वेस्टइंडीज के ODI इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया। हालांकि पहले दो मुकाबले जीत चुकी टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
