आर न्यूज/डेस्क : भूमिहार महिला समाज की ओर से छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया और उन्हें मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के बारे में जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े :झारखंड के 100 और सरकारी स्कूल बनेंगे CM School of Excellence, CBSE से जोड़ने की तैयारी
कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं ने छात्राओं से बातचीत करते हुए बताया कि मासिक धर्म एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे लेकर किसी तरह की झिझक या संकोच नहीं होना चाहिए। इस दौरान सेनेटरी पैड के सही इस्तेमाल और समय-समय पर इसे बदलने सहित व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी जरूरी बातें भी बताई गईं।
भूमिहार महिला समाज के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और मासिक धर्म से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के साथ नियमित साफ-सफाई अपनाने और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर परिवार या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
