आर न्यूज/डेस्क : शहर में 26 सितंबर को रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में केस से जुड़े दो कथित शूटरों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े : जमशेदपुर में सब्जियों के दाम आसमान पर, ₹250 किलो तक पहुंचा सहजन; बारिश ने बिगाड़ा बजट
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ और कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर मौके से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
अब पुलिस दोनों आरोपियों से रेस्टोरेंट फायरिंग की घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोलीबारी के पीछे कौन लोग शामिल थे और आरोपियों का इस मामले से जुड़े अन्य लोगों से क्या संबंध है।
पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और फायरिंग की घटना से जुड़े अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
