आर न्यूज/डेस्क : शहर में आयोजित होने वाले डांडिया कार्यक्रमों के बदलते स्वरूप को लेकर एक संस्था ने आपत्ति जताई है। संस्था के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए डांडिया आयोजनों को पारंपरिक और पारिवारिक माहौल में आयोजित कराने की अपील की है।
यह भी पढ़े : जमशेदपुर रेस्टोरेंट फायरिंग केस: पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो कथित शूटर घायल, पैर में लगी गोली
संस्था का कहना है कि शहर में डांडिया नाइट के आयोजन का स्वरूप धीरे-धीरे बदल रहा है और इनमें व्यवसायीकरण का प्रभाव बढ़ रहा है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि ऐसे कार्यक्रमों में परिवार के साथ लोग शामिल हों और भारतीय पारंपरिक परिधान को प्राथमिकता दी जाए।
संस्था के प्रतिनिधियों ने कुछ आयोजनों में पश्चिमी संस्कृति और पहनावे के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि डांडिया जैसे पारंपरिक आयोजनों की सांस्कृतिक पहचान और पारिवारिक माहौल को बनाए रखने की जरूरत है।
इन्हीं मांगों को लेकर संस्था के प्रतिनिधि उपायुक्त (DC) कार्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से डांडिया आयोजनों में पारंपरिक संस्कृति और पारिवारिक वातावरण को प्राथमिकता देने की मांग की गई।
संस्था ने प्रशासन से अपील की है कि शहर में होने वाले ऐसे आयोजनों के स्वरूप पर ध्यान दिया जाए, ताकि डांडिया कार्यक्रम अपनी पारंपरिक पहचान के साथ आयोजित किए जा सकें।
