Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

734 करोड़ के कथित GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार

734 करोड़ के कथित GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार

आर न्यूज/डेस्क: जमशेदपुर में कथित GST घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 734 करोड़ रुपये के फर्जी GST इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी ITC मामले की जांच के सिलसिले में स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े :वोट चोरी के आरोपों पर INDIA गठबंधन का देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

जानकारी के मुताबिक, ED की रांची टीम ने बुधवार को जमशेदपुर के साथ देवघर और कोलकाता में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में ज्ञानचंद जायसवाल से जुड़े आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों पर घंटों तलाशी चली। इस दौरान कारोबारी लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।

लंबी पूछताछ और तलाशी के बाद देर रात ज्ञानचंद जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए जमशेदपुर के MGM अस्पताल ले जाया गया और इसके बाद ED की टीम उन्हें रांची लेकर रवाना हुई।

यह मामला कथित तौर पर फर्जी कंपनियों और बिलों के जरिए बिना वास्तविक माल की आपूर्ति के इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल करने से जुड़ा है। ED अब इससे जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित लोगों तथा कंपनियों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, ज्ञानचंद जायसवाल ने खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया है। मामले में ED की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का अभी इंतजार है।