आर न्यूज/डेस्क : दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर Kia कार शोरूम में आग लग गई।
यह भी पढ़े : बिहार-हरियाणा में कारतूस तस्करी का खुलासा, भोजपुर और झज्जर से 44 हजार से ज्यादा कारतूस जब्त
आग तेजी से फैली और शोरूम में खड़ी कई कारें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में सात लोग घायल हुए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इमारत में फंसे करीब 12 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं, सीढ़ियों से निकाले गए लोग
सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।
आग पर काबू, कारणों की जांच जारी
अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
